फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahakumbh: Three additional trains run, crowd increased for Magh Purnima bath

महाकुंभ : तीन अतिरिक्त ट्रेनें चलाईं, माघ पूर्णिमा स्नान के लिए बढ़ी भीड़

Tue, 11 Feb 2025 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Three additional trains run, crowd increased for Magh Purnima bath

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ गई है। सोमवार की शाम स्टेशन पर लगभग छह हजार यात्री जमा हो गए, जिन्हें प्रयागराज भेजने के लिए रेलवे को तीन अतिरिक्त ट्रेनें चलानी पड़ीं। महाकुंभ में बुधवार को माघ पूर्णिमा का स्नान होगा। इसके लिए सोमवार से ही श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना होने लगे। खासतौर पर शाम को लगभग छह हजार श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंच गए। स्पेशल ट्रेन रात आठ बजे प्रयागराज के लिए रवाना होनी थी। इसके बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस को जाना था, लेकिन यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन की ओर से एक-एक घंटे के अंतराल में तीन अतिरिक्त ट्रेनों को यहां से रवाना किया गया। यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों के प्लेटफार्म पर लगने के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। लिफ्ट, एस्केलेटर बंद होने से हुई परेशानी : यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर व लिफ्ट बंद कर दीं गई थी। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को स्टेशन के बाहर रोका जा रहा है। उन्हें गलियारे के माध्यम से स्टेशन के भीतर भेजा जाता है। ऐसे में स्टेशन के भीतर प्रवेश करने में उन यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्हें अन्य रूटों पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed