फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahakumbh: 150 roadways buses donated by Roadways, buses will operate from 17 temporary and two permanent bus stands.

महाकुंभ : रोडवेज की ओर से 150 रोडवेज बसों की सौगात, 17 अस्थायी और दो स्थायी बस स्टैंडों से होगा बसों का संचालन

Sat, 21 Dec 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 150 roadways buses donated by Roadways, buses will operate from 17 temporary and two permanent bus stands.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी और उरई परिवहन विभाग महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 150 बसों का संचालन करेगा। यही नहीं, श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बसों का संचालन 17 अस्थायी और दो स्थायी स्टैंडों से होगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यालय ने महाकुंभ के लिए 150 रोडवेज बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। झांसी रोडवेज की 131 बसों में से 85 और उरई डिपो की 91 बसों में से 65 बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बसों तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसलिए बसों का संचालन के लिए कुल 19 स्टैंड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोंच से 10, जालौन से आठ, मदारीपुर से आठ, कुठौंद से चार, मऊरानीपुर से सात, गरौठा से पांच, टहरौली से चार, कटेरा से छह, माधौगढ़ से छह, रमपुरा से चार, मोंठ से आठ, कुरैठा से चार, कोटरा से चार, रानीपुर से चार, जन्म्मनपुर से आठ, समथर से 10, नदीगांव से 10, उरई बस स्टैंड से 15, झांसी बस स्टैंड से 20 और गुरसराय से पांच बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन मानक के अनुसार सवारियां आने पर ही होगी।
विज्ञापन




0- दावा : नहीं प्रभावित होंगी सवारियां



रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि झांसी से अधिकांश बसों का संचालन कानपुर के लिए होता है क्योंकि पर्याप्त सवारियां होती हैं। चूंकि कुंभ के लिए चलने वाली बसें कानपुर होकर ही जाएंगी। इसलिए सवारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- वर्जन

मुख्यालय के आदेश पर महाकुंभ के लिए रोडवेज की 150 बसों का संचालन किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। इन बसों का संचालन के लिए कुल 19 स्टैंड बनाए हैं। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed