फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahakaleshwar temple could not come from Yogi

महाकालेश्वर मंदिर नहीं आ सके थे योगी

Mon, 20 Mar 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahakaleshwar temple could not come from Yogi
yogi, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। शायद इसे ही समय कहते हैं। सांसद के तौर पर योगी आदित्यनाथ को सन 2013 में शहर के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने से प्रशासन ने रोक दिया था। चार साल गुजरने के बाद अब मुख्यमंत्री बने योगी के हाथ उसी प्रशासन की बागडोर आ गई है।
विज्ञापन


मड़िया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर साल हिंदू युवा वाहिनी सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक कराती है। सन 2013 में जलाभिषेक के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने  सांसद योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया था। वाहिनी के बुंदेलखंड सह प्रभारी अरविंद वर्मा के मुताबिक जिला प्रशासन ने इसके लिए अनुमति भी दे दी थी। उनके आगमन को लेकर वाहिनी ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन शासन के निर्देश पर उन्नाव में योगी के काफिले को जिला प्रशासन ने रोक लिया। इस कारण वह झांसी आकर जलाभिषेक नहीं कर सके।
विज्ञापन


बीते 28 जनवरी को योगी खजुराहो में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बाई रोड कार से मऊरानीपुर, बरुआसागर होते हुए रात करीब एक बजे झांसी के इलाइट चौराहा पहुंचे। यहां दो मिनट रुककर उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed