{"_id":"58ced8d84f1c1b2e4a1a1456","slug":"mahakaleshwar-temple-could-not-come-from-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकालेश्वर मंदिर नहीं आ सके थे योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकालेश्वर मंदिर नहीं आ सके थे योगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
yogi, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शायद इसे ही समय कहते हैं। सांसद के तौर पर योगी आदित्यनाथ को सन 2013 में शहर के महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने से प्रशासन ने रोक दिया था। चार साल गुजरने के बाद अब मुख्यमंत्री बने योगी के हाथ उसी प्रशासन की बागडोर आ गई है।
मड़िया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर साल हिंदू युवा वाहिनी सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक कराती है। सन 2013 में जलाभिषेक के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने सांसद योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया था। वाहिनी के बुंदेलखंड सह प्रभारी अरविंद वर्मा के मुताबिक जिला प्रशासन ने इसके लिए अनुमति भी दे दी थी। उनके आगमन को लेकर वाहिनी ने पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन शासन के निर्देश पर उन्नाव में योगी के काफिले को जिला प्रशासन ने रोक लिया। इस कारण वह झांसी आकर जलाभिषेक नहीं कर सके।
बीते 28 जनवरी को योगी खजुराहो में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बाई रोड कार से मऊरानीपुर, बरुआसागर होते हुए रात करीब एक बजे झांसी के इलाइट चौराहा पहुंचे। यहां दो मिनट रुककर उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इसके बाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली को रवाना हो गए।