फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maha Kumbh: fewer people going, more people coming

महाकुंभ : जाने वाले हुए कम, आने वालों की रही भीड़

Tue, 18 Feb 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: fewer people going, more people coming

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार को कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले कुछ कम रही, जबकि वहां से आने वाले यात्री बढ़े रहे। इस दौरान, भीड़ को सर्कुलेटिंग एरिया में रोककर रखा गया। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने के लिए पांच स्पेशल और दो अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया।

शुक्रवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई थी। रोजाना 10 से 12 हजार यात्री यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे थे। सोमवार को लगभग छह हजार यात्री यहां से रवाना हुए। पांच स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को रवाना किया गया। शाम को भीड़ बढ़ने पर शाम सात बजे और रात नौ बजे दो अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की गईं। हालांकि, इस दौरान प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही। अलग-अलग ट्रेनों से लगभग दस हजार यात्री यहां पहुंचे। इस दरम्यान आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मुस्तैद रहे। जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एडीआरएम पीपी शर्मा, एसीएम पवन कुमार, स्कॉट इंचार्ज अब्दुल अजीज, मुख्य टिकट निरीक्षक हुकुम सिंह चौहान अपनी टीमों के साथ व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed