फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mafia Atiq's son Ali pleaded in Jhansi: He said - I request the Chief Minister not to harass me any further.

झांसी: जेल पहुंचा माफिया अतीक का बेटा अली, योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार; बोला- अब और ना सताया जाये...बचा लें

Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
सार

अली अहमद ने मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाते हुये कहा कि अब और न सताया जाये, जो हो गया सो हो गया, जो अन्यथा सताया जा रहा है उससे बचा ले।

विज्ञापन
Mafia Atiq's son Ali pleaded in Jhansi: He said - I request the Chief Minister not to harass me any further.
झांसी जेल के बाहर पुलिस के साथ अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बुधवार दोपहर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया। झांसी जेल पहुंचने पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अली अहमद ने कहा मीडिया वालों के माध्यम से मुख्यमंत्रीजी से निवेदन है कि अब और न सताया जाये, जो हो गया सो हो गया, जो अन्यथा सताया जा रहा है उससे बचा ले। वहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने परेशान करने के लिए जानबूझकर उसकी जेल बदली है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अली ने बताया कि नैनी सेंट्रल जेल में वह पूरे नियम कायदे के साथ रह रहा था। लेकिन परेशान करने के मकसद से उसे प्रयागराज से दूर झांसी भेजा गया। रास्ते भर में उसे पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया। नैनी सेंट्रल जेल में अधिवक्ताओं के सिवाय उससे कोई भी मिलने नहीं आता था। बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस जीप में अली अहमद झांसी जेल पहुंचा। यहां मीडिया कर्मियों का भारी जमावड़ा था। किसी तरह पुलिसकर्मी जेल का गेट खोलकर उसे भीतर ले गए। जेल के भीतर पहले उसकी आमद कराई गई। इसके बाद तलाशी लेकर भीतरी सेल में ले जाया गया। अभी उसे तन्हा बैरक में रखा जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक जेल नियमों के तहत ही उसे सेल के अंदर रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार झांसी के बाहर मीडिया से बात करता अली अहमद...





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed