फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madiaghat is being beautified with Rs 4.64 crore, 40% work is complete

Jhansi News: 4.64 करोड़ से हो रहा मडियाघाट का सुंदरीकरण, 40 फीसदी काम पूरा

Sat, 01 Feb 2025 01:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Madiaghat is being beautified with Rs 4.64 crore, 40% work is complete
विधायक ने किया कार्य का निरीक्षण, एरच को तीर्थ स्थल बनाए जाने की मांग
विज्ञापन

माई माह में काम पूरा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। प्राचीन मडियाघाट के सुंदरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इससे नगर की प्राचीन सभ्यता के साथ धरोहर को संवारने एवं संरक्षित किए जाने का कार्य भी तेजी से होगा।
बेतवा नदी किनारे स्थित प्राची मडियाघाट और मडिया महादेव मदिंर के सुंदरीकरण के लिए बीते साल सरकार द्वारा चार करोड़ 65 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। मार्च माह में शिलान्यास कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जिसका अभी तक 40 प्रतिशत काम पूरा कराया जा चुका है। शेष कार्य मई माह तक पूरा करा दिया जाएगा। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने शुक्रवार को मडियाघाट के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता के साथ डिजाइन को भी परखा। इस दौरान सहायक अधिशाषी अभियंता ऐके वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य में कुल 300 के लगभग पाइलिंग की जानी थी, इसमें सात काॅलम में लगभग 200 पाइलिंग का कार्य कराया जा चुका है। शेष चार कॉलम में 100 पाइलिंग का कार्य जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके बाद छत ओर सीढ़ी का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा शौचालय के निर्माण के साथ रोशनी की व्यवस्था होगी। विधायक ने कहा कि प्राचीन नगर एरच जो सभ्यता से भरा पड़ा है, उसे संवारने ओर संरक्षित किए जाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उनकी पहल है कि एरच को पर्यटन एंव तीर्थ स्थल घोषित किया जाए, तभी इस नगर को वास्तविक पहचान मिलेगी। इस दौरान भाजपा नेता सुनीलदत्त गोस्वामी, भाजपा जिला मंत्री अमित चौरसिया, संदीप घोष, सोरभ राठौर, रबिन्द्र केवट, राजू रत्नाकर, लखन पटैल के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचीन नगर एरच में पौराणिक धरोहर भरी पड़ी है, लेकिन उसे संवारने और संरक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए नगर पंचायत भी प्रयासरत है।
-जयचन्द्र राजपूत, अध्यक्ष नगर पंचायत एरच

मडियाघाट निर्माण ओर सुंदरीकरण के लिए सरकार द्वारा धनराशि स्वीकृत किये जाने की सराहनीय पहल है। इससे नगर एवं क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
-डॉ. रमेश चन्द्र बुधौलिया

पौराणिक गाथाओं से भरा पड़ा यह नगर आज उपेक्षा का शिकार है। यहां पर प्राचीन धरोहर के रखरखाव के अभाव में विलुप्त हो रही हैं। इन्हें संरिक्षत किए जाने की जरूरत है।

-अमित चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री

मडियाघाट के निर्माण से यहां के लोगों को लाभ मिलेगा और यहां पर पर्यटक और धार्मिक लोगों का आना शुरू हेागा। प्राचीन मडिया महादेव मंदिर का विकास भी जरूरी है।

-मालती पांचाल, पूर्व सभाषद नगर पंचायत एरच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed