फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Made the toilet on the street

सड़क पर बना दिया शौचालय

Sat, 26 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Made the toilet on the street
toilet, lalitpur news - फोटो : demopic
तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां से मजरा कुरमाई को जाने वाले डामरीकृत सड़क पर एक दंबग ने शौचालय बना दिया। जिसे लेकर आस-पास के लोगों में रोष है।
विज्ञापन

गांव के मजरा कुईया निवासी एक युवक ने अपने लाभ के लिए सरकारी नियमों को ताक पर रखकर सड़क के ऊपर ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने होली की छुटटी पर लेखपाल तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के मौजूद न होने का फायदा उठाते हुए काम को अंजाम दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि शौचालय बनने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाएगी, जिससे ट्रैक्टर आदि निकालने में उन्हें परेशानी होगी। ग्रामीणों ने इस संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क पर हो रहे निर्माण को गिराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed