फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maa tujhe pranam

घर पर परिवार के साथ गाएंगे राष्ट्रगान और शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’

Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam
maa tujhe pranam
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजन नहीं होंगे, ऐसे में अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म लेकर आया है, जिसके माध्यम से कई प्रतियोगिताएं होंगी, जिनके जरिये लोग देशभक्ति के अपने जज्बातों का प्रदर्शन कर सकेंगे। तमाम शैक्षणिक संगठनों के अलावा सामाजिक संगठन भी कार्यक्रम का हिस्सा बन गए हैं। इतना ही नहीं, 15 अगस्त को सुबह 10 बजे सभी 52 सेकंड राष्ट्र के नाम देंगे। खुद और परिवार के सभी सदस्यों के साथ सावधान की मुद्रा में राष्ट्रगान करेंगे और सभी मिलकर शान से कहेंगे ‘मां तुझे प्रणाम’। आयोजन के प्रायोजक एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन हैं। जबकि, पावर्ड बाई केवी हिंद ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड व सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट है। कोस्पॉंसर्ड कमला इंफ्रा बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा रेडियो पार्टनर 98.3 एफएम रेडियो मिर्ची हैं।
विज्ञापन

इस तरह के आयोजनों के जरिये हम भावी पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की धारा से जोड़ सकते हैं। कोरोना काल में ये प्रयास अविस्मरणीय है। घर में रहकर करेंगे राष्ट्रगान और कहेंगे मां तुझे प्रणाम।
विज्ञापन

- अनुराधा शर्मा, समाजसेवी
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी उत्साहित हैं। डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये हर वर्ग के लोगों को इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और शान से मां तुझे प्रणाम कहने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीना उदैनिया, सेवानिवृत्त उप निदेशक - शिक्षा
घर पर परिवार के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान कर नई पीढ़ी के सामने देशप्रेम का नया आदर्श रख सकेंगे। इसमें सहभागी बनकर सभी को देशप्रेम के जज्बातों को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
- रजनी गुप्ता, चार्टर अध्यक्ष - जेसीआई मनस्विनी
15 अगस्त को सुबह 10 बजे 52 सेकंड राष्ट्र के नाम समर्पित रहेंगे। केवल हम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्था के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ सामूहिक राष्ट्रगान करेंगे।
- सविता पचौरी, अध्यक्ष - जन सेवा समिति
इस बार सार्वजनिक कार्यक्रम तो नहीं होने जा रहे हैं, बावजूद अमर उजाला अपने डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये बेहतर मौका लेकर आया है। इसके सहभागी बनने को सभी उत्साहित हैं।

- रेखा राठौर, चार्टर अध्यक्ष - जेसीआई झांसी गूंज
धार्मिक और राष्ट्रीय सभी पर्वों पर कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है। लेकिन, अमर उजाला ने देश के सबसे बड़े पर्व स्वतंत्रता दिवस को बेहद शान से मनाने का सभी को अवसर दिया है।
- डॉ. मधुरिमा नायक, चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed