{"_id":"6341ca24e393753e01491caa","slug":"maa-ki-terhawi-me-ja-rahi-mahila-ki-dead-jhansi-news-jhs230485557","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मां की तेरहवीं में जा रही बेटी की दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मां की तेरहवीं में जा रही बेटी की दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
सार
मप्र के टीकमगढ़ के ग्राम परा निवासी किरन (34) की शादी छतरपुर के हरपालपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया से हुई थी। धर्मेंद्र दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। किरन पति के साथ दिल्ली में ही रहती थी। हाल ही में किरन की मां कृष्णा देवी का निधन हो गया था। वह मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए यहां सकरार निवासी जीजा अभिषेक सिंह के घर आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झांसी के बंगरा थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में मां की तेरहवीं में जा रही बेटी की मौत हो गई। जीजा की बाइक में पीछे से बुलेट की टक्कर लगने से महिला हादसे का शिकार हुई थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मप्र के टीकमगढ़ के ग्राम परा निवासी किरन (34) की शादी छतरपुर के हरपालपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया से हुई थी। धर्मेंद्र दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। किरन पति के साथ दिल्ली में ही रहती थी। हाल ही में किरन की मां कृष्णा देवी का निधन हो गया था। वह मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए यहां सकरार निवासी जीजा अभिषेक सिंह के घर आई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वो जीजा के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही थी। साथ में जीजा अभिषेक का सात साल का बेटा यशवर्धन भी था। इसी बीच बंगरा में तेज रफ्तार से आ रही एक बुलेट ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे किरन सिर के बल सड़क पर गिर गई, जबकि जीजा और उसका बेटा उछलकर सड़क किनारे कच्ची जमीन पर जा गिरे।
विज्ञापन
इस घटना में किरन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जीजा और उनके बेटे को मामूली चोटें आईं थीं। आनन-फानन किरन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। शनिवार की सुबह उसकी मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के दो बेटे अमन और विवेक हैं।