{"_id":"60808a338ebc3e8d2e1b6ca5","slug":"maa-ki-aaradhana-jhansi-news-jhs1936218113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती की आराधना में डूबा महानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती की आराधना में डूबा महानगर
विज्ञापन
फोटो...
मां भगवती की आराधना में डूबा महानगर
सब हेड... नवमी पर घर-घर में हुए हवन - अनुष्ठान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चैत्र नवरात्र की नवमी पर बुधवार को महानगर मां भगवती की आराधना में डूबा नजर आया। घर - घर में पूजा-पाठ और हवन-अनुष्ठान हुए। देवी पीठों पर श्रद्धालुओं ने मां को जल और प्रसाद अर्पित किया। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिरों में मां के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से इनकी संख्या सीमित ही रही।
नवमी की रौनक महानगर में सुबह से ही नजर आने लगी थी। पंचकुइयां स्थित शीतला माता मंदिर पर सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर बारह बजे तक यहां खासी संख्या में भीड़भाड़ नजर आई। हालांकि, मंदिर के भीतर सीमित संख्या में ही क्रमबद्ध ढंग से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। कमोबेश यही स्थिति सीपरी बाजार स्थित लहर की देवी मंदिर व लक्ष्मी गेट बाहर स्थित मां काली विद्या पीठ पर नजर आई। इस अवसर पर नारियल, बतासे आदि प्रसाद सामग्री की खूब खरीदारी हुई। वहीं, श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढंग से जवारों का भी विसर्जन किया। इस दरम्यान मां के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
कन्या भोजन का बदला स्वरूप
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से इस बार नवरात्र में नवमी पर कन्या भोज का स्वरूप बदला हुआ नजर आया। लोगों ने घर में बुलाकर कन्या भोज न कराकर भोजन व उपहार बालिकाओं के घर जाकर भेंट किए। इसके अलावा हर साल नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर महानगर में जगह - जगह प्रसाद वितरण किया जाता था, परंतु इस बार प्रसाद वितरण नहीं हुआ।