फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maa karmabai birthday

मां कर्माबाई की भक्ति में डूबा शहर

Wed, 06 Apr 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
maa karmabai birthday
shobhayatra, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। मां कर्माबाई की 1000वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को महानगर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें देश के विभिन्न अंचलों से आए लोगों ने सहभागिता की।  
विज्ञापन


त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ागांव गेट अंदर स्थित साहू समाज के मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में मीरा, राम दरबार, कृष्ण दरबार, भगवान कृष्ण को खिचड़ी खिलाती मां कर्माबाई के अलावा विभिन्न देवी देवताओं व रानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप रथों एवं घोड़ों पर विराजमान चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों ने सिंहासन पर विराजमान भगवान राम, सीता, मां कर्माबाई की प्रतिमा पर जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन


बड़ा बाजार, सुभाष गंज, मानिक चौक, पंचकुइयां तिराहा, खंडेराव गेट आदि क्षेत्रों से होती हुई शोभायात्रा डीजे व बैंड की भक्ति धुन पर मुक्ताकाशी मंच पर तैलिक महाकुंभ के रूप में परिवर्तित हो गई। शोभा यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं। कई महिलाओं ने चाचर नृत्य किया। जबकि, युवा समाज की धर्म पताका फहराए हुए थे। शोभायात्रा में बुंदेलखंड के अलावा महाराष्ट्र, केरल, उडीसा, पूर्वांचल, छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ की तरह अन्य राज्यों में दिखाएं एकजुटता

झांसी। मंगलवार को मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित तैलिक महाकुंभ में समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने युवाओं से उच्च शिक्षित होने के साथ ही आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त होने का आह्वान किया।

मां कर्माबाई की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे त्रिदिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि वहां से वर्तमान में तीन सांसद हैं। ऐसी ही एकजुटता समाज के लोग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में दिखाएं।

विशिष्ट अतिथियोें में उड़ीसा के पूर्व विधायक वंशीधर साहू ने कहा कि समाज के सभी सदस्य मां कर्माबाई के बताए रास्तें पर चलें। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री जय किशन साहू ने कहा कि समाज के लोग उच्च शिक्षित तो हों ही, बल्कि राजनीतिक व आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें।

प्रदेश के ही पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू ने कहा समाज के सभी बडे़ संगठनों के पदाधिकारी यहां एक मंच पर दिख रहे हैं, जो एक बड़ी सफलता है। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा कि साहू समाज राष्ट्रीय विचार धारा का समाज है।


इस मौके पर 64 समाजसेवियों को भामाशाह पुरस्कार से व कार्यक्रम में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, पूर्व विधायक वंशीधर साहू व रविंद्र साहू की पुस्तकों का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed