फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   LVM defeats kendriya vidyalay

एलवीएम ने केंद्रीय विद्यालय को दी शिकस्त

Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
LVM defeats kendriya vidyalay
खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्?
एलवीएम ने केंद्रीय विद्यालय को दी शिकस्त
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के उपलक्ष्य में ध्यानचंद स्टेडियम में हो रही हॉकी की प्रतियोगिता में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज ने केंद्रीय विद्यालय तीन-शून्य से करारी शिकस्त दी। क्रिकेट में बिपिन बिहारी इंटर कालेज और हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
हॉकी में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। इसमें पूजन, करन और शिवम ने एक - एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सकें। वहीं, स्टेडियम में अंडर 14 बालक जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा जी स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बिपिन बिहारी इंटर कालेज ने निर्धारित ओवरों में 124 रन बनाए, जिसमें संदीप ने 76 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में माउंट लिट्रा जी स्कूल 84 रनों पर ही ढेर हो गई। विजेता टीम के गेंदबाज असीम त्रिपाठी और अरुण यादव ने तीन - तीन विकेट लिए। दूसरे मैच में हाफिज सिद्दीकी इंटर कालेज ने 91 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सद्दाम खान ने 15 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सन इंटर नेशनल कालेज के गेंदबाज शारवेंद्र, उत्कर्ष, प्रद्युमभन ने दो - दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन इंटरनेशनल की टीम 55 रनों पर ही सिमट गई। विजेता टीम के गेंदबाज शारिक ने तीन और फरीद ने दो विकेट लिए। अंपायरों में उत्कर्ष गुप्ता, मनीष सिंह एवं स्कोरर सागर शर्मा रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद हसरत, सुब्रत दुबे, सुनीता तिवारी, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed