फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Luxury bus hits standing truck from behind, one dead, 26 injured

Jhansi News: खड़े ट्रक को लग्जरी बस ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 26 यात्री घायल

Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Luxury bus hits standing truck from behind, one dead, 26 injured
बस की रफ्तार तेज होने से हुआ हादसा, कानपुर से सूरत जा रही थी बस, शीशा तोड़कर निकाले गए घायल
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से सूरत जा रही शताब्दी बस एरच ओवरब्रिज पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस की तेज रफ्तार होने से चालक गाड़ी संभाल नहीं सका। इसके चलते हादसा हो गया। हादसे में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई जबकि 26 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

कानपुर स्थित न्यू सहारा ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस 40 यात्रियों के साथ रात करीब आठ बजे कानपुर से सूरत को रवाना हुई थी। रात करीब डेढ़ बजे बस झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए पूंछ के एरच ओवरब्रिज पहुंची। यहां ब्रेक फेल हो जाने से ओवरब्रिज पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। बस पीछे से उससे भिड़ गई।
विज्ञापन


टक्कर होने से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय बस के सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। टक्कर होते ही बस की सवारियां चीख-पुकार मचाने लगीं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बचाव केे लिए दौड़ पड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई। थोड़ी देर में थाना प्रभारी अरुण कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर फंसे लोगों को निकालने का कोई रास्ता न देख खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े। उसके बाद आसपास के लोगोें की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन की मदद से घायलों को मोंठ स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने कानपुर नगर निवासी जयवींद्र (38) पुत्र जयकरण निवासी हरदौली थाना सजेती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 26 यात्री घायल हैं। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।


हादसे में घायल यात्री

हादसे में रमाकांत पुत्र सियाराम निवासी कानपुर नगर, दीपिका पुत्री प्रेम निवासी उरई, मातादीन पुत्र सियाराम निवासी छतरपुर, कुलदीप पुत्र राजू निवासी बांदा, विपिन पुत्र जयपाल निवासी हमीरपुर, सुदामा पुत्र मुन्नालाल निवासी कानपुर नगर, संदीप पुत्र रंजीत निवासी कानपुर, अरविंद पुत्र सियाराम निवासी सुमेरपुर, श्याम बहादुर पुत्र जग्गू नाथ निवासी कानपुर नगर समेत अन्य घायल हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



ट्रक का ब्रेक हो गया था फेल
ट्रक कानपुर से होता हुए झांसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एरच हाईवे पर पहुंचा उसका ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक खराब हो जाने से ट्रक ओवरब्रिज के ऊपर ही खड़ा हो गया। रात के अंधेरे में बस चालक ट्रक नहीं देख सका। इस वजह से भीषण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed