{"_id":"5e94b4a18ebc3e75f5658815","slug":"lucknow-control-room-eyes-jhansi-news-jhs1645079108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों में दूरी पर लखनऊ से नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदियों में दूरी पर लखनऊ से नजर
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के चलते कैदियों में दूरी पर लखनऊ से नजर रखी जा रही है। जेल में लगाई गई वीडियो वॉल से 24 घंटे निगरानी हो रही है। साथ ही, बंदियों की गतिविधि भी देखी जा रही है।
कोरोना वायरस को लेकर जेलों में भी सतर्कता बढ़ी हुई है। उनके खाने पीने से लेकर उठने -बैठने तक की हर जानकारी जेल प्रशासन जुटा रहा है। जरा सी खांसी व जुकाम होने पर तुरंत कैदियों का उपचार किया जा रहा है। कैदियों में सोशल डिस्टेंसिंग को देखने के लिए लखनऊ से नजर रखी जा रही है।
जिला कारागार में वीडियो वॉल से हर समय निगरानी हो रही है। जेल परिसर में लगाए गए कैमरों को वीडियो वॉल से जोड़कर लखनऊ में बैठे अधिकारी देख रहे हैं। जेल के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक की जानकारी सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही है। जेल परिसर के अंदर चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में बैरकों पर अधिकारियों की सीधी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना के मद्देनजर जेल में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। बंदियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनको कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। बंदी मास्क व सैैनिटाइजर का भी लगातार उपयोग कर रहे हैं।
राजीव शुक्ला, वरिष्ठ जेल अधीक्षक