फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lucknow Chennai Express brake jam, stood for an hour

लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस के ब्रेक जाम, एक घंटे खड़ी रही

Sat, 04 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Chennai Express brake jam, stood for an hour
झांसी। लखनऊ चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ब्रेक जाम होने के कारण एक घंटे तक नंदखास स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन के झांसी आने पर ब्रेक दुरुस्त किए गए। इस मामले के कारण कई ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ट्रेन नंबर 16094 लखनऊ चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस मोंठ से झांसी स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी। तभी ट्रेन को रात 10.42 बजे नंदखास स्टेशन पर डी टू कोच के ब्रेक जाम होने पर रोक लिया गया। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ब्रेक रिलीज होने पर ट्रेन को 11.45 बजे 60 किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी गति से आगे के लिए बढ़ाया गया। यह ट्रेन रात 1.02 बजे झांसी स्टेशन पर आई। यहां पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने ब्रेकों की जांच की। सब ठीक मिलने पर ट्रेन को 1.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। झांसी स्टेशन पर भी यह ट्रेन 18 मिनट तक अतिरिक्त समय तक रुकी रही। इस मामले के कारण पीछे आ रहीं 12448 निजामुद्दीन मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति, 12156 निजामुद्दीन हबीबगंज एक्सप्रेस व 12626 केरला एक्सप्रेस लेट हो गईं।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल
झांसी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ड्राइवर लॉबी के निकट शुक्रवार की शाम एक युवक झेलम एक्सप्रेस के इंजन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना के कारण उक्त ट्रेन 18 मिनट व पीछे आ रही 12716 सचखंड एक्सप्रेस 13 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed