फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lover see with husband

पति के साथ दिखी ‘वो’, भड़की पत्नी, बीच बाजार हुई हाथापाई

Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lover see with husband
झांसी। सोमवार दोपहर बड़ा बाजार में जमकर हंगामा हुआ। पति के साथ उसकी प्रेमिका को देखकर पत्नी भड़क गई और प्र्रेमिका से उलझ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालांकि, इस दौरान पति मौके की नजाकत देख रफूचक्कर हो गया। हंगामे के दौरान बाजार में आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बाहर बजे एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका को साथ लेकर खरीदारी करने आया था। बाइक एक जगह खड़ी कर वे पैदल दुकान की ओर जा रहे थे। अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पति को प्रेमिका के साथ देखकर उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे प्रेमिका से उलझ गई। गालीगलौज से शुरू हुई तकरार हाथापाई पर आ पहुंची। दोनों महिलाओं ने अपनी-अपनी चप्पलें उतारकर एकदूसरे पर चलाना शुरू कर दीं। इस सब के बीच पति मौका देखकर वहां से निकल लिया और महिलाएं आपस में उलझती रहीं। तकरीबन आधा घंटे तक बाजार में हंगामे की स्थिति बनी रही। तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे जाम लग गया। बाद में कुछ लोगों ने समझाबुझाकर दोनों को शांत कराया। एकदूसरे को गालियां देती हुईं महिलाएं वहां से गईं। इस घटना की बाजार में दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed