फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lots of fun in summur camp

समर कैंप में जमकर की मस्ती, कई विधाओं में मिला प्रशिक्षण

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
lots of fun in summur camp
summer camp - फोटो : amarujala
झांसी। जेल चौराहा एवं कानपुर रोड कोछाभांवर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 13 से 25 मई तक नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें 480 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 13 दिन चला कैंप बच्चों के लिए मस्ती की पाठशाला साबित हुआ। इस दौरान कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंशिता विश्वनाथन और रत्ना शुक्ला ने बताया कि समर कैंप में बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम किया गया। इस दौरान उन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पलैश पूल एक्टिविटी, डांस, एरोबिक्स, सिंगिंग, रीडिंग एंड राइटिंग स्किल्स, फ्रेंच लर्निंग, गार्डनिंग एंड प्लानटिंग, रंगोली, मेहंदी, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फाइन आर्ट, कंप्यूटर, गृह सज्जा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही खेल में कैरम, चैस, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस के गुर सीखे।
विज्ञापन

वहीं, नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक्स्ट्रा क्लासेज संचालित हुईं। कैंप के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार उपयोगी वस्तु जैसे पेन स्टैंड, फोटो फ्रेम, टेबिल लैंप आदि का प्रदर्शन किया। अंत में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान निर्देशक डॉ. रोहिन विश्वनाथन, डायरेक्टर मॉडर्न कॉलेज अपूर्वा शुक्ला, पूनम निगम, नीना डायमंड, रुचि सलूजा, जया चौहान उपस्थित रहीं। आभार फरहीन परवीन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed