फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lord worship to Ganesh

गणपति बप्पा की भक्ति जोरों पर

Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord worship to Ganesh
गोंदू कंपाउंड में भगवान गणेश का पूजन अर्चन करता एक परिवार। - फोटो : REPORTERS
झांसी। भगवान गणेश की भक्ति में महानगर के सभी भक्त आत्म विभोर हैं। घरों में भगवान की सेवा में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक सभी आयु वर्ग के श्रद्धालु पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं। भगवान का मोहक श्रृंगार कर रहे हैं और उन्हें मोदक सहित तरह-तरह के व्यंजनों का प्रसाद अर्पण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण इस बार महानगर में सार्वजनिक पंडाल नहीं सजाए गए हैं। लेकिन इससे गणेश भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में बप्पा को विराजमान किया हुआ है। आकर्षक झांकी सजाते हुए श्रद्धालु अपने इष्ट देव की पूरी श्रद्धा भक्ति से सेवा कर रहे हैं। प्रसाद अर्पण में कोई उन्हें खीर तो कोई श्रद्धालु मालपुआ अर्पण कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश गणेश मंदिरों में श्रद्धालु मोदक तथा बेसन के लड्डू अर्पण कर रहे हैं। इधर, मेहंदी बाग के श्री राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम को 1008 व्यंजनों का प्रसाद अर्पण किया। मंदिर को गुब्बारों तथा आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और महा आरती की। इस अवसर पर महंत प्रेम नारायण, पूर्व महापौर किरण वर्मा, संयोजक पीयूष रावत, पप्पू दीक्षित, पुनीत, राजू बुकसेलर, अमित साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed