फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lord Ram Raja and Lord Krishna seated on swings on the occasion of Teej.

Jhansi News: तीज पर झूले में विराजे रामराजा सरकार व कृष्णजी

Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram Raja and Lord Krishna seated on swings on the occasion of Teej.
लुहारी। श्रावण मास में कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष में एक बार मनाए जाने वाले सावन तीज पर्व पर कस्बे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस दिन देवी-देवताओं को मंदिर की गर्भगृह से बाहर लाकर झूले पर विराजमान कराया जाता है। सावन तीज के अवसर पर लुहारी में काठ से बने झूलों को फूलों, गुब्बारों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया। इसके बाद झूले पर रामराजा सरकार व भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं को विधि-विधान से विराजमान कराया गया। इस दौरान यशिका, कामिनी, यश, बिट्टू आदि बच्चों और महिलाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed