{"_id":"65e8c73461cbad169604e227","slug":"lord-bhootnath-removes-the-sorrows-of-the-devotees-jhansi-news-c-11-jhs1006-275791-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भक्तों के दुखड़े दूर करते हैं भगवान भूतनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भक्तों के दुखड़े दूर करते हैं भगवान भूतनाथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लक्ष्मी तालाब के समीप प्राचीन भूतनाथ मंदिर महानगर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भगवान भूतनाथ भक्तों के सारे दुखड़े दूर करते हैं। यहां से महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल की तरह भव्य बरात निकाली जाएगी। मंदिर में वैवाहिक रस्में होंगी। यहां बुंदेली संस्कृति की खूबसूरत छटा नजर आएगी।
मंदिर की विशेषता यह है कि यहां नंदी जोड़ी में हैं। भगवान गणेश की प्रतिमाएं भी दो हैं, जिनकी सूड़ अलग-अलग दिशाओं में है। मंदिर परिसर में ही सिद्ध बाबा की गुफा है। स्वास्थ्य एवं सुख समृद्धि के लिए यहां श्रद्धालुओं द्वारा समय-समय पर कई अनुष्ठान कराए जाते हैं। पुजारी राजकुमार मकड़ारिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य बरात निकाली जाएगी। देवता, भूत आदि के स्वरूप में बराती होंगे। बनारस के विद्वान वैवाहिक रस्में कराएंगे। चार दिन का भव्य कार्यक्रम होगा।