फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Look, the star shining in the manger, Merry Christmas, Merry Christmas...

देखो चरनी में चमका सितारा, मैरी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस...

Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Look, the star shining in the manger, Merry Christmas, Merry Christmas...
झांसी। महानगर में शनिवार को क्रिसमस का पर्व उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। समस्त चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं। प्रभु यीशु की महिमा के गीत राजा यीशु आया, राजा यीशु आया..., आया मसीह चरनी में, देखो चरनी में चमका सितारा, मैरी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस... आदि संगीत की मधुर धुनों पर गाये गए। केक काटा और इसके बाद सभी ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सेंट जूड श्राइन में बिशप पीटर परापुल्लिल की अगुवाई में पूजा एवं प्रार्थना हुई। श्रद्धालुओं ने पवित्र बाइबल का पाठ किया। फादर डेनिस डिसोजा, फादर फ्रेडरिक, फादर विंसेंट, फादर फ्रैंकी, फादर राबर्ट आदि मौजूद रहे। वहीं, श्राइन में सुबह से लेकर देर शाम तक सभी धर्मों के लोग दर्शन को उमड़ते रहे और कैंडल जलाई।
विज्ञापन

सेंट एंथोनी महागिरजाघर में फादर रोनाल्ड ने कहा कि पिता परमेश्वर ने अपने इकलौते पुत्र प्रभु यीशु को हमें एक उपहार के रूप में दिया है। फादर सहायनाथन, फादर अशोक, फादर मैथ्यू, फादर रिनॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी चर्च में रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म सभी धर्मों के लोगों को प्रेम, शांति, एकता व आनंद का शुभ संदेश देता है। अनिल, राजेश, डिंपल सिंह, ओलिवर, ओशीन, आशीष, संदीप व वैभव आदि मौजूद रहे। यलो चर्च में फादर अजय पीटर ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मनुष्य जाति के उद्धार के लिए है।इस अवसर पर सैमसन पॉल, राखी मसीह, के काशीनाथ, सुनील, अमित मैसी, सुधा मसीह आदि मौजूद रही। इधर सीपी मिशन चर्च में भी क्रिसमस की प्रार्थना हुई।
साधु सुंदर सिंह चर्च नगरा में पवित्र बाइबल का पाठ अनुपमा स्टीफन व रेखा अठावले ने किया। वाणी सैम्युअल, आशी, राशि ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाये। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। रेव्हरन जान एस स्टीफन, विशाल, प्रदीप इफराईम, मोरिस किंटर, सुधाकर दिवाकर, अभिषेक लारेंस, एडवर्ड किंटर, कैथरीन लारेंस, डॉली, टिंकल स्मिथ, अमन, अंकित आदि मौजूद रहे।

जेसीआई गूंज संस्था ने क्रिसमस उत्साह से मनाया। संस्था के सभी सदस्याओं ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया और एक दूसरे को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता, वर्ष 2022 की नव चयनित अध्यक्षा दीपा अग्रवाल, रचना चड्डा, रेणु, वसुधा, सेजल, सीमा, सचिव रिया पटेल, पूजा, प्रीति आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed