फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lohri festival

सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो...

Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
lohri festival
लोहड़ी उत्तव में झूमती युवतियां। अमर उजाला
झांसी। सोमवार को महानगर के पंजाबी परिवारों में लोहड़ी का त्योहार उत्साह से मनाया गया। नवजात बच्चे और नई बहू की लोहड़ी मनाई गई। अग्नि की परिक्रमा कर पंजाबी लोकगीत सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो... आदि गाए गए। ढोल की धुनों पर जमकर भांगड़ा नृत्य किया गया। वहीं अग्नि को रेवड़ी, मूंगफली, मक्का आदि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मसीहा गंज में नीरज मल्होत्रा के आवास पर लोहड़ी का आयोजन हुआ। नई बहू काव्या और उनके पति करन ने लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर पूजा की। इसके बाद ढोल नगाढ़ों के बीच पंजाबी समाज ने लोगों ने जमकर नृत्य किया। अग्नि में फूला, लाई के लड्डू, तिली, रेवड़ी आदि अर्पण की। इसके बाद सभी ने नव विवाहित दंपती को उपहार व आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रघुवंश हांडा, वैशाली मल्होत्रा, कमल मल्होत्रा, विजित कपूर, पंकज मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, पूज्य सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सेवा समिति क ी ओर से मसीहागंज में लाल लोई (लोहड़ी उत्सव) का आयोजन हुआ। सभी ने अग्नि की परिक्रमा की और नवजात बच्चों व नई बहू को लोगों ने उपहार देकर आशीर्वाद दिया।, वहीं पंजाबी लोक संगीत पर जमकर थिरके। इस अवसर पर सुरेश चंगानी, त्रिलोक चंद्र लालवानी, लक्ष्मण रमानी, गौरव गुरनानी आदि मौजूद रहे। इधर, स्थानीय होटल में आदर्श नगर कल्याण समिति के बलवीर सिंह, संजय चढ्ढा, दिलबाग सिंह, राजेश रोशन, बिट्टू सलूजा, जसपाल सिंह सलूजा, अमन दीप सिंह सलूजा आदि ने लोहड़ी का पर्व उत्साह से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी बेटी ईशिता रमानी की यह पहली लोहड़ी है। हमारी बेटी के जन्म की खुशी सभी मिलकर मना रहे हैं।
अमित रमानी व मन्नत
लोहड़ी में नव विवाहित का स्वागत होता है। हम समाज से जुड़ते है। हमारी शादी के बाद यह पहली लोहड़ी है।
दीपेश व ऋतिका
हमारी शादी के बाद यह पहली लोहड़ी है। पूरा समाज हमें आशीर्वाद देने आया है, बहुत अच्छा लग रहा है।
हरमीत व सिमरन
लोहड़ी का त्योहार हमें एकजुट करता है। आपसी रिश्तों को मजबूत करता है। हम हर साल यह कार्यक्रम करते हैं।
विजय चंगानी
इस त्योहार को लेकर हम पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। कार्यक्रम को बहुत अच्छा ढंग से आयोजित किया गया।
पूजा
लोहड़ी पंजाब हरियाणा का बड़ा उत्सव है। घर में नई बहू व नए बच्चे की पहली लोहड़ी सभी मिलकर मनाते है।
गुरविंदर सिंह सब्बरवाल
लोहड़ी खुशी का त्योहार है। इसका आयोजन अब पूरे देश व विदेश में होता है। यह विश्वव्यापी उत्सव बन गया है।
दिलबाग सिंह
लोहड़ी के माध्यम से सभी परिवार मिलते हैं। पुराने दिनों को याद करते हैं। इस पर्व पर सभी एक दूसरे से मिल जाते हैं।
सिमरन चढ्ढा
इस त्योहार पर युवा पूरी तरह से पंजाब की लोक संगीत एवं संस्कृति में डूब जाता है। बहुत अच्छा लगता है।
वंशिका
पिछले कई दिनों से इस त्योहार को लेकर तैयारियां की थी। अग्नि की परिक्रमा की और उसमें रेवड़ी आदि अर्पित की।
पिंकी सलूजा
पंजाबी समाज में लोहड़ी का आयोजन सभी घरों में होता है। इसमें सभी ईश्वर से मनुष्य के सुखद जीवन की कामना करते है।
मनवीर कौर

 सीपरी बाजार छोटी माता मोहल्ला में मनाए गए लोहड़ी उत्सव ।

सीपरी बाजार छोटी माता मोहल्ला में मनाए गए लोहड़ी उत्सव ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed