{"_id":"57ed69704f1c1bdc765743b3","slug":"lohia-legislators-sent-a-list-of-residences","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों ने नहीं भेजी लोहिया आवासों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों ने नहीं भेजी लोहिया आवासों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
विधायकों ने नहीं भेजी लोहिया आवासों की सूची
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने लोहिया ग्रामीण आवासों के पात्रों की सूची मुहैया कराने के लिए पंद्रह दिन पूर्व तीन विधायकों को पत्र भेजा था, लेकिन अब तक किसी ने जानकारी नहीं दी। चुनाव आचार संहिता लागू हो गई तो इस योजना के तहत आवास आवंटन का मामला लटक सकता है।
इस योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 578 आवास बनवाए जाने हैं। शासन का आदेश है कि क्षेत्रीय विधायक की संस्तुति पर आवास आवंटित किए जाएंगे। यहां 53 आवास आवंटन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायकों को दी गई है। आवास निर्माण के लिए धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक जीपी गौतम ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व जिले के मऊरानीपुर, गरौठा और बबीना विधायक को पत्र भेजकर लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों का चयन कर सूची भेजने को कहा था, लेकिन अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया। सूची भेजने की अंतिम तिथि 29 सितंबर थी।
विज्ञापन
लोहिया ग्रामीण आवास के लिए सूची बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। इसका सत्यापन करवाया जा रहा है।
- डा. रश्मि आर्या, विधायक, मऊरानीपुर