फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   locusts spoil crop of one thousand farmers

टिड्डी दल ने बर्बाद कर दी एक हजार किसानों की फसल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
locusts spoil crop of one thousand farmers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के कई इलाकों में खेतों में भारी आतंक बरपाया है। इन कीटों ने एक हजार से अधिक किसानों की फसल चौपट कर दी है। अकेले झांसी जिले में ही टिड्डियों ने एक सैकड़ा से अधिक किसानों को गहरी चोट दी है। ईरान से पाकिस्तान और राजस्थान होते हुए टिड्डी दलों की आमद लगातार मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनी हुई है। एमपी और यूपी के कई इलाकों में टिड्डियों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है। मध्य प्रदेश के डबरा, टेकनपुर, दतिया, इंदरगढ़, शिवपुरी और उत्तर प्रदेश के झांसी, जालौन व ललितपुर जिले इनके आतंक से सर्वाधिक प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के एक हजार से अधिक किसानों की खेत में खड़ी लाखों की सब्जी की फसल को टिड्डी दल साफ कर गए हैं। अकेले झांसी जिले में ही पिछले दिनों आए दो टिड्डी दलों ने 112 खेतों पर अपना कहर बरपाया है। प्रभावित किसानों के लिए प्रशासन की ओर से आनन - फानन में 3,25,475 रुपये का मुआवजा जारी किया है। प्रभावित किसानों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। इसकी जांच जारी है। ललितपुर में रहा अलर्ट, नहीं पहुंचे कीट झांसी। झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी और गुना में तीन टिड्डी दल मौजूद हैं। शिवपुरी में एक दल कोटा हाइवे तथा दूसरा खनियाधाना के पास है। जबकि, गुना में टिड्डी दल की बनोरी में उपस्थिति दर्ज की गई है। कृषि विभाग द्वारा हवा के रुख को देखते हुए इन दलों के शाम छह बजे तक दक्षिण पूर्व दिशा की ओर बढ़कर चंदेरी व ललितपुर पहुंचने की संभावना जताई गई थी। इसे लेकर ललितपुर में अलर्ट की स्थिति रही। कीटों ने निपटने के जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव की अगुवाई में इंतजाम किए जाते रहे, लेकिन देर शाम तक टिड्डी दल नहीं पहुंचा। उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने बताया कि टिड्डी दल गुना, शिवपुरी में मौजूद हैं। हवा के रुख के साथ ये झांसी या ललितपुर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed