फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   locust party created terror in Jhansi and MP by dividing it into three parts

तीन हिस्सों में बंटकर टिड्डी दल ने झांसी और एमपी में मचाया आतंक

Fri, 29 May 2020 01:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
locust party created terror in Jhansi and MP by dividing it into three parts
झांसी जिले के टहरौली क्षेत्र में खेतों पर मंडराता टिड्डी दल। - फोटो : DEHAT

टिड्डी दल झांसी और मध्य प्रदेश के समीपवर्ती जिले निवाड़ी पर खतरा बन हुआ है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन ये आतंक बनकर मंडराता रहा। यह टिड्डी दल तीन हिस्सों में बंटकर झांसी जिले के पारीछा, रिछौरा, बरुआसागर, खिसनी खुर्द क्षेत्र, लहरठकुरपुरा से कैंट और मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में चुनौती बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान पारीछा और रिछौरा में हुआ है। इस दल ने करीब पचास किसानों की उड़द मूंग व सब्जी की फसल को तहस -नहस कर दिया है। इसमें लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। उधर, ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों से टिड्डी दल गुजरा तो पर कोई क्षति नहीं की।

विज्ञापन


इन्हें भगाने के लिए अलग-अलग तरह से ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। संबंधित इलाकों के ग्रामीण और प्रशासनिक अमला ढोल, नगाड़े, बिना साइलेंसर के ट्रैक्टर और डीजे के साथ खेतों पर जुटा रहा। उप निदेशक कृषि कमल कटियार के अनुसार फायर ब्रिगेड में रसायनों से लैस प्रशासन की टीम टिड्डी दल के खात्मे के लिए रात तक खेतों पर बैठकर इंतजार करता रहा।
विज्ञापन


बुधवार को लाखों की संख्या में टिड्डियां मोंठ क्षेत्र में मंडराती रहीं थीं। इसके बाद बुधवार शाम को ही दल ने टहरौली से तीन-चार किलोमीटर दूर ताई व बिलौरी गांव के पास डेरा डाल लिया था। इनके बैठते ही प्रशासन की टीम ने रसायन का छिड़काव किया। अब तक अमूमन एक साथ घूम रहे टिड्डी दल ने बृहस्पतिवार को खुद को तीन हिस्सों में विभाजित कर उड़ान भरी। इससे प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों की चुनौती और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल अधिक संसाधन जुटाकर प्रशासनिक अमला तीन दलों के पीछे लगा ताकि दल खेतों को नुकसान न कर सकें। ग्रामीणों ने भी फोन से आस पड़ोस के गांव के लोगों को सूचना दी। एक दल मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र जा पहुंचा। इससे वहां भी प्रशासन और किसानों में हड़कंप मच गया। सभी रात तक टिड्डियों के खेत में बैठने का इंतजार करते रहे। टिड्डी दल के पारीछा क्षेत्र से गुजरने पर वहां भी हड़कंप मच गया।


मध्य प्रदेश के निवाड़ी, दतिया में नुकसान
झांसी के साथ ही मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिले निवाड़ी और दतिया में भी टिड्डी दल आतंक बना हुआ है। झांसी से हटने पर पर दल इन जिलों में घुस कर नुकसान पहुंचा रहा है। वहां से लौट कर फिर से झांसी में खेतों पर कहर बन रहा है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में इस दल ने ओरछा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी खास में नुकसान किया है। वहीं, दतिया के इंदरगढ़ में क्षति पहुंचाई है। इ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed