फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Live telecast of Ayodhya event will be held in jails of the state: Jail Minister

प्रदेश की जेलों में होगा अयोध्या के आयोजन का लाइव प्रसारण: जेल मंत्री

Sat, 20 Jan 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of Ayodhya event will be held in jails of the state: Jail Minister
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राज्य की सभी जेलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही दीपोत्सव का आयोजन भी होगा। बंदी हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी करेंगे। सभी जेलों में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। आयोजन को लेकर बंदियों के बीच भी उत्साह की स्थिति है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को झांसी जेल के निरीक्षण के बाद कही।

जेल मंत्री ने कहा कि जेल में रहने वाले बंदी भी देश के नागरिक हैं। हर कैदी पेशेवर अपराधी नहीं होता। तमाम लोग अनायास घटना घटने पर जेल आ जाते हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दोबारा अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए जेल में लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने जा रहे हैं। कई जेलों में बंदियों की ओर से राम पताकाएं भी बनाईं गईं हैं। इस दौरान मंत्री ने बताया कि बंदियों को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की पुस्तकें बांटी गईं हैं, ताकि वे इनका पाठ कर सकें। मंत्री ने कहा कि बंदी बाहरी दुनिया से अलग हैं। धार्मिक पुस्तकें पढ़ने से उनमें आस्था बनी रहेगी और वे अपराध करने से बचेंगे। मंत्री ने बताया कि वह हर साल सर्दियों में बंदियों को गर्म कपड़े व कंबल का वितरण करते हैं। जिन बंदियों से कोई मिलने नहीं आता, उनके पास पहनने वाले कपड़ों की कमी बनी रहती है। सर्दी से बचाव के लिए बंदियों को गर्म कपड़े बांटे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed