फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Litigants should be disposed of from police stations: IG

थानों से निस्तारित किए जाएं माल मुकदमाती : आईजी

Sat, 13 Dec 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Litigants should be disposed of from police stations: IG
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। आईजी आकाश कुलहरि शुक्रवार को पुलिस लाइन एवं थाना नवाबाद के वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। नवाबाद समेत सभी थानों से माल मुकदमाती नियत समय के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। थाने की लंबित विवेचनाओं का भी हाल देखा। इसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। थाने की साफ-सफाई समेत दस्तावेजों के रखरखाव को देखा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। आईजी ने पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरण पहनाकर देखा। पुलिसकर्मियों से अस्त्र चलाने के तरीकों को पूछने के साथ ही उनकी अस्त्र चलाने के ज्ञान को परखा। थाने में मौजूद निष्प्रयोज्य दंगा नियंत्रण उपकरण को देख नाराजगी जताते हुए इसकी जगह नए उपकरण लाने को कहा। बीट वार सिपाहियों की तैनाती पूछी। साइबर अपराधों की रोकथाम के तरीके भी पूछे। इसके पहले वह पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों को बलवा मॉक ड्रिल कराया। डायल-112 कार्यालय पहुंचकर वाहनों की स्थिति एवं उनका रिस्पांस टाइम भी चेक किया। पुलिस लाइन में मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।




इनसेट
पुलिस पेंशनरों के साथ किया संवाद
पुलिस लाइन में पेंशनरों के साथ आईजी आकाश कुलहरि की अध्यक्षता में संवाद हुआ। आईजी ने पेंशनरों से उनकी समस्याएं पूछते हुए समयबद्ध तरीके से इनको निस्तारित करने के निर्देश मातहतों को दिए। एसएसपी ने भी पेंशनर्स की समस्याओं को नियत समय के भीतर दूर कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed