फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   List of Railways ready for inauguration... Waiting for PM's green signal

Jhansi News: उद्घाटन के लिए रेलवे की सूची तैयार... पीएम की हरी झंडी का इंतजार

Tue, 28 Feb 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
List of Railways ready for inauguration... Waiting for PM's green signal
झांसी। झांसी रेल मंडल में रेलवे की कई परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है। रेल प्रशासन की प्रधानमंत्री से इन परियोजनाओं का उद्घाटन कराने की तैयारी है। इसके लिए पीएमओ के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का समय मिलते ही रेल प्रशासन की ओर से उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगेगा।
विज्ञापन

झांसी में 450 करोड़ रुपये की लागत से कोच नवीनीकरण कारखाने का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 2200 करोड़ की लागत से झांसी-कानपुर और 173 करोड़ की लागत से महोबा-उदयपुरा ट्रैक दोहरीकरण का काम भी पूरा हो गया है। जबकि, 141 करोड़ रुपये की लागत से बिरला नगर - उदीगर ट्रैक के विद्युतीकरण का काम किया गया है। इसके अलावा 7192 करोड़ रुपये की लागत से मथुरा से बीना तक तीसरी लाइन डाली जा चुकी है। यह लाइन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान से होकर गुजरती है। यह सभी काम सालों बाद पूरे हुए हैं। रेलवे इन सभी परियोजनाओं को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है। यही वजह है कि अब रेलवे की इन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकार्पण कराने की तैयारी है। इसके लिए रेल प्रशासन ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा है। पीएमओ से तिथि मिलने के बाद उद्घाटन समारोह की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्वालियर स्टेशन का होगा शिलान्यास
झांसी। झांसी रेल मंडल के ग्वालियर स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन को हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इस काम पर रेलवे 535 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रहा है। रेल प्रशासन के इस काम का प्रधानमंत्री से शिलान्यास कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कई परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान ही पीएम ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के काम का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने अपनी कई परियोजनाओं का काम तय अवधि में पूरा कर लिया है। मंडल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इससे रेल परिचालन सुगम होगा और यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। जल्द ही इनका विधिवत रूप से लोकार्पण कराने की तैयारी है।
- मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed