फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lineman burnt alive due to electrocution while repairing transformer in Jhansi

दो दिन बाद थी भाई की शादी: ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय करंट आने से जिंदा जला लाइनमैन, चार बाल-बाल बचे

Sat, 04 Feb 2023 06:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 06:12 PM IST
सार

बृखभान के सबसे छोटे भाई मुकेश की छह फरवरी को बरात जानी है। आज के बाद वह तीन दिन की छुट्टी ले चुका था और साथियों को भी शादी में आने का निमंत्रण दे चुका था।

विज्ञापन
Lineman burnt alive due to electrocution while repairing transformer in Jhansi
बृखभान के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के शिवाजी नगर में शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय अचानक लाइन चालू हो जाने से लाइनमैन उसकी चपेट में आकर जिंदा जल गया जबकि उसके चार साथी बाल बाल बच गए। 

विज्ञापन

पांचों ट्रांसफार्मर से तेल गिरने की शिकायत मिलने के बाद उसे ठीक करने गए थे। शट डाउन लेने के बावजूद विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। साथियों ने लाठियों की मदद से किसी तरह लाइनमैन को ट्रांसफार्मर से नीचे खींचा लेकिन, तब तक मौत हो चुकी थी। उधर, लापरवाही बरतने से जाने बिजली कर्मचारी आक्रोशित हो गए। पॉवरहाउस के संविदाकर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सा के राजापुर गांव निवासी बृखभान (45) पुत्र लालाराम पाल पिछले करीब 10 साल से संविदा पर कार्यरत था। इन दिनों उसकी तैनाती न्यू गल्लामंडी पावरहाउस में थी। साथी लाइनमैन शुभम के मुताबिक शिवाजी नगर ज्ञानस्थली स्कूल के पास ट्रांसफार्मर से तेल गिरने की शिकायत मिली थी। 

विज्ञापन

इसे ठीक करने के लिए बृखभान, हेल्पर विनय राय, रवि श्रीवास और उमेश को मौके पर भेजा गया। वहां तेल गिर रहा था। इन लोगों ने एसएसओ से शटडाउन लिया। इसके बाद बृखभान ट्रांसफार्मर के ऊपर काम करने लगा जबकि तीनों हेल्पर नीचे एलटी पर काम कर रहे थे। 

काम करते हुए इन लोगों ने वाट्सएप ग्रुप पर फोटो डाला। 10 मिनट बाद ही अचानक 11केवी की बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट लगने से एक कर्मचारी झटका खाकर दूर जा गिरा जबकि बृखभान ट्रांसफार्मर में चिपक गया। नीचे काम कर रहे तीनों हेल्पर बच गए। पॉवर हाउस में फोन लगाया लेकिन काफी देर तक लाइन की बिजली नहीं कटी। देखते ही देखने बृखभान के शरीर में आग लग गई। जब तक उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

दो दिन बाद है छोटे भाई की शादी, निमंत्रण कार्ड देने गया था ऑफिस
बृखभान झांसी में पानी वाली धर्मशाला के पास किराये पर रहता था। साथ में पत्नी विनीता और दो बच्चे 10 साल की बेटी निधी और सात साल का बेटा हेमंत भी रहते थे। बृखभान के सबसे छोटे भाई मुकेश की छह फरवरी को बरात जानी है। आज के बाद वह तीन दिन की छुट्टी ले चुका था और साथियों को भी शादी में आने का निमंत्रण दे चुका था। लेकिन मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed