{"_id":"57893a334f1c1b191913d8e7","slug":"light-has-gone-reason-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गुल रहा कई क्षेत्रों का ‘करंट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गुल रहा कई क्षेत्रों का ‘करंट’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
electrecity, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तेज बारिश के दौरान शुक्रवार को दुनारा 220 केवीए ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़े उन्नाव गेट व सूती मिल सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति फाल्ट के कारण बाधित रही। इससे संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, छह घंटे में फाल्ट को ठीक कर क्षेत्रों को रोशन किया जा सका।
शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के दौरान सभी सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति को दो घंटे से अधिक समय तक बंद रखा गया, ताकि लाइन में फाल्ट अथवा कोई अप्रिय घटना न हो सके। इधर, सुबह 9.40 बजे बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवीए ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़े उन्नाव गेट व सूती मिल सब स्टेशन की 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। बारिश के थमने पर दुनारा से लाइन में करंट को दौड़ाया गया, मगर वह सब स्टेशनों तक नहीं पहुंच सका। बाद में अवर अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। देखा तो उन्नाव गेट सब स्टेशन के आगे हाइवे पर तीन खंभों के इंसुलेटर चटक गए हैं। इसके बाद उनको दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया, जो शाम 3.40 बजे पूरा हो सका। इसके बाद ही संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका।
इसी तरह, बारिश के दौरान गल्ला मंडी, रानी महल, मुन्नालाल सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में छोटे- छोटे फाल्टों के चलते आपूर्ति बंद रही। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यह क्षेत्र रहे प्रभावित
पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रीयल एरिया, अंसल कॉलोनी, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी, ईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्र पुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर उन्नाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, और उन्नाव बालाजी रोड पर स्थित पच्चीस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों का करंट गुल रहा।
साथ नहीं दे रही नई लाइन
दुनारा 220 केवीए ट्रांसमिशन पावर हाउस से सूती मिल व उन्नाव गेट सब स्टेशन तक तीन करोड़ खर्च करके बिछाए गए बिजली के तारों व खंभों का एक साल भी चलना मुश्किल हो रहा है। कई खंभे टेढ़े हो गए और सेक्शन पोल में आए दिन फाल्ट हो जाता है, जिससे पंचवटी उन्नाव गेट और सूती मिल सब स्टेशन की परिधि में आने वाले 11000 उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है।