फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   license suspended of rashan kotedar

कोविड में राशन की दुकान बंद रखने पर कोटेदार का लाइसेंस निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
license suspended of rashan kotedar
कोरोना संक्रमण के दौर में राशन की दुकान को बंद रखने, राशन वितरण नहीं  करने और कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार करने पर गुरसराय में एक कोटेदार का  लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान कोटेदार के खिलाफ 35  कार्डधारकों ने अपने बयान दर्ज कराए थे। दरअसल, कोरोना संक्रमण के दौर में राशन दुकानों से माह में दो बार राशन का  वितरण किया जा रहा है। साथ ही दुकानों को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक  खोलने के निर्देश दिए गए हैं। गुरसराय के वार्ड नंबर 18 के कोटेदार नसीम  अजमेरी के खिलाफ कार्डधारकों ने डीएम से शिकायत की थी। मामले की जांच  पूर्ति निरीक्षक गरौठा को सौंपी गई। उन्होंने मामले की जांच तो पता चला कि  कार्ड धारक फिंगर प्रिंट स्कैन न होने पर राशन नहीं देता है। साथ ही  कार्डधारकों को तौल से कम राशन दिया जाता है। दुकान भी बंद रहती है। पूर्ति  निरीक्षक को बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे जांच के दौरान दुकान में ताला लगा  मिला। मामले में डीएसओ तीर्थराज यादव ने बिना सूचना दिए दुकान बंद रखने,  दुकान पर कोई सूचना प्रदर्शित न करने कार्डधारकों से अभद्रता करने पर  कोटेदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जबकि कार्डधारकों को पालिका  क्षेत्र के ही कोटेदार रामप्रकाश यादव के यहां से संबद्घ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed