फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   library in atal ekta park

देश-विदेश की किताबों से सजेगी अटल एकता पार्क की लाइब्रेरी

Thu, 12 Mar 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
library in atal ekta park
library in atal ekta park
झांसी। महानगर के इलाइट-सीपरी मार्ग स्थित अटल एकता पार्क में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। लाइब्रेरी में खास तौर पर युवाओं को देश व विदेश की किताबें पढ़ने को मिलेगी। किताबों के चयन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। जेडीए ने किताबों का बजट 25 लाख रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन

महानगर के बीचोबीच स्थित नुमाइश ग्राउंड सालों से बदहाली का शिकार था। जेडीए ने मैदान का कायाकल्प कर नुमाइश ग्राउंड का नाम बदल कर अटल एकता पार्क कर दिया है। जिसमें एक लाइब्रेरी को बनाने का निर्णय लिया था। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में हैं। लाइब्रेरी में देश, विदेश की पुस्तकों के अलावा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, डॉ. वृंदावन लाल वर्मा के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की पुस्तकें भी होंगी। जेडीए द्वारा किताबों के चयन के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। समिति में जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा को अध्यक्ष, जेडीए अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, बीयू के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत विसारिया, जिला राजकीय पुस्तकालय की अधीक्षिका मधुलिका खरे को सदस्य नियुक्त किया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि लोगों के लिए जल्द ही लाइब्रेरी को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed