फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   less weighting found in britania marie gold

ब्रिटानिया मैरी गोल्ड में पकड़ी घटतौली

Thu, 11 Jun 2015 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 11 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को बाट माप विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नाम चीन कंपनी ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के बिस्किट के पैकेट में घटतौली पकड़ी गई। इस पर मैन्युफैक्चर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सात सिलेंडरों में दो - दो किलो गैस कम मिली है।
विज्ञापन



महंगाई की आग में झुलस रहे उपभोक्ता पर घटतौली की दोहरी मार पड़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को बाट माप विभाग की टीम ने सघन जांच की। इस दौरान पंचतंत्र पार्क के पास स्थित प्रवेश किराना स्टोर पर पांच रुपये कीमत के ब्रिटानिया मैरी गोल्ड के पांच रुपये वाले पैकेट का वजन जांचा गया। पैक के ऊपर बिस्कुट का वजन 52 ग्राम अंकित था, परंतु अंदर 38 ग्राम माल मिला। इस पर मैन्युफैक्चर भगवती फूड प्राइवेट लिमिटेड, कानपुर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



इसके अलावा तालपुरा व शिवाजी नगर में इंडेन कंपनी के दो गैस हॉकरों की जांच की गई। दोनों के पास उपलब्ध सात सिलेंडरों में दो - दो किलोग्राम गैस कम निकली। सिलेंडरों को जब्त कर हॉकरों का चालान काटा गया। इसके अलावा अन्य दो हॉकरों पर स्प्रिंग बैलेंस नहीं मिले, जिस पर चालान काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुभाष गंज में दो किराने की दुकानों में बाटों में 2004 के बाद से मुद्रांकन नहीं पाया गया। जबकि, एक अन्य दुकान में बगैर पंजीकरण के बाट - तराजू की बिक्री होती पाई गई। इस पर सभी का चालान काटा गया। टीम में वरिष्ठ निरीक्षक सुमित्रानंदन द्विवेदी, निरीक्षक चरण सिंह महान व अवध बिहारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed