फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Left family emotion after that take duty

छोड़कर परिवार का मोह संभाला मोर्चा

Thu, 09 Apr 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Left family emotion after that take duty
-सेवाश्रम ज्ञान स्थली स्कूल की महिलाएं जरूरतमंदों को भोजन बनाने में जुटी हैं। अमर उजाला
झांसी। कोरोना को हराने के लिए नारी शक्ति जोश में है। देश को महामारी से उबारने के लिए महिलाएं भी पूरी दृढ़ता से अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस दौरान कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने परिवार का मोह छोड़ दिया है। वे केवल कोरोना को हराने के लिए काम कर रही हैं। कभी गरीबों की मदद करती हैं, तो कभी लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नसीहत देती हैं। परिवार के लोग कोरोना संक्रमण से बचे रहें, इसके लिए पूरी एहतियात बरत रही हैं। साथ ही, लोगों को भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

-----------
घर में घुसने से पहले खुद को करते हैं सैनिटाइज
मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात नर्स रितु सक्सेना पूरी मशक्कत से लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जुटी हैं। अस्पताल में कोरोना से मरीजों को दूर रखने के लिए सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करती हैं। इसके साथ ही ड्यूटी के घंटे बढ़ गए हैं, तो परिवार को समय कम दे पा रही हैं। शाम को घर में घुसने से पहले खुद को सैनिटाइज करती हैं। ताकि परिजन संक्रमण के प्रभाव से दूर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना ही ध्येय है।
विज्ञापन

-----------
लॉकडाउन है सबके लिए जरूरी
मसीहगंज में ड्यूटी कर रहीं हैड कांस्टेबल सुमन भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। बैरियर पर तैनाती के दौरान लोगों के निकलने पर बेवजह घूमने पर जवाब तलब करती हैं। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बारे में भी बताती हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण सभी के लिए नुकसानदेह है। इसलिए लॉकडाउन जरूरी है। लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। देश की सेवा करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गरीबों तक पहुंचा रहीं भोजन
नवाबाद थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर वंदना सिंह भी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी को लेकर उत्साहित हैं। वे गरीबों की मदद कर पुण्य भी कमा रही हैं, तो महामारी से लोगों को बचाने का जतन भी कर रही हैं। वे बताती हैं कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जागरूक करते हैं। बेसहारों को आश्रय स्थल पहुंचाते हैं। साथ ही, गरीबों को भोजन वितरण कराते हैं। लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जुटे हैं। परिवार को वक्त कम दे पा रहे हैं। ड्यूटी पर ही पूरा दिन निकल जाता है।
---------
सबकी मदद से हारेगा कोरोना
नवाबाद थाने की एक और महिला पुलिसकर्मी शिवानी दुबे भी लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दे रही हैं। लोगों को लॉकडाउन के बारे में बताने के साथ मास्क का उपयोग करने की सलाह देती हैं। ड्यूटी के दौरान सड़क पर बेवजह घूमने वालों को रोककर घर वापस भेजती हैं। उनका कहना है कि कोरोना सबकी मदद से हारेगा। इसलिए लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।

-----------
ताकि कोई भूखा न सोए
लॉकडाउन के दौरान गरीबों और बेसहारों की मदद के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं। शिवाजी नगर स्थित सेवाश्रम ज्ञानस्थली में महिलाएं गरीबों के लिए भोजन तैयार करती हैं। महिलाएं रोज 200 पैकेट तैयार करती हैं। इसके बाद करगुवांजी, कोछाभांवर, आईटीआई के पास बनी झोपड़ियों में रह रहे गरीबों को बांटती हैं। इस काय्र में संयोजिका अर्चना गुप्ता, अर्पणा, ममता, शीला, शांति, रुचि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed