{"_id":"621e77873b0046049c6bfd2e","slug":"learning-license-facility-is-available-sitting-at-home-2432-applications-came-in-a-month-jhansi-news-jhs215941087","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मिल रही लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एक माह में 2432 में आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे मिल रही लर्निंग लाइसेंस की सुविधा, एक माह में 2432 में आए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। परिवहन विभाग की ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था परवान चढ़ रही है। महानगर में एक महीने में 2432 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसमें 125 व्यावसायिक और 2307 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए लाइसेंस के आवेदन आए हैं। इसमें लगभग 1200 लर्निंग और 800 परमानेंट लाइसेंस बनाए जा चुके हैं।
परिवहन विभाग ने लर्निंग लाइसेंस के लिए नवीन प्रक्रिया शुरू की है। इससे दूर से आने वालों के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन माध्यम से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद जरूरी प्रक्रिया को घर बैठे ही पूरा कराया जाएगा। इसमें लिखित टेस्ट की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी गई है। अब टेस्ट देने के लिए भी एआरटीओ कार्यालय नहीं जाना होगा।
sarathi.parivahan.gov.in पर लर्निंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक को आधार लिंक करना होगा। ऑनलाइन आवेदन सफल होने के बाद आवेदक को अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके साथ सभी दस्तावेजों को स्वयं प्रमाणित कर अपलोड कर दें। इस आवेदन के तीन दिनों के भीतर एआरटीओ कार्यालय से सत्यापित किया जाएगा। फिर ऑनलाइन टेस्ट होगा। आवेदन सही होने और टेस्ट में पास होने पर मोबाइल नंबर पर लिंक, पासवर्ड और ओटीपी भेजा जाएगा। जिसे सही बताने पर लाइसेंस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
टेस्ट में ध्यान देने वाली बातें
ऑनलाइन आवेदन करते समय जो फोटो अटैच की है। टेस्ट देते समय उसी से आपके चेहरे का मिलान किया जाएगा। इस वजह से आप उसी कंप्यूटर, लैपटॉप पर टेस्ट दे सकेंगे, जिसमें कैमरा लगा होगा चाहिए। साथ ही उस जगह पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे फोटो से चेहरे का मिलान हो सके, टेस्ट देते समय साइड में कोई व्यक्ति मौजूद न हो। किसी की परछाई दिखाई देने पर भी टेस्ट में असफल कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। फरवरी महीने में 2432 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें लगभग 1200 लर्निंग और 800 परमानेंट लाइसेंस बन चुके हैं। - सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ