{"_id":"65f75e0251c950489202fba7","slug":"learning-corners-will-be-built-in-anganwadi-centers-with-rs-15-lakhs-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104489-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 15 लाख से आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे लर्निंग कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 15 लाख से आंगनबाड़ी केंद्रों में बनेंगे लर्निंग कॉर्नर
Mon, 18 Mar 2024 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
- 680 आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजे जाएंगे 8110 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। परिषदीय विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी में लर्निंग कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसके लिए 15.14 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह आंगनबाड़ी केंद्रों को 500 रुपये भी भेजे जा रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को प्री-प्राइमरी के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। हाल ही में आंगनबाड़ी केंद्र में लर्निंग कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए थे। जिले में 1354 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें परिषदीय विद्यालय परिसर में 680 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में लर्निंग कॉर्नर तैयार करने के लिए प्रति विद्यालय 8110 रुपये के हिसाब से 15.14 लाख का बजट जारी किया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी में पंजीकृत महिलाओं के लिए 500 रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से बजट जारी किया गया है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को कई जरूरी जानकारी दी जाती हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्राें को प्री-प्राइमरी की तरह तैयार किया जाना है। यहां लर्निंग काॅर्नर तैयार करने के लिए बजट आवंटित किया गया है।