फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lumpy Virus All three districts of Jhansi division declared sensitive

lumpy Virus: झांसी मंडल के तीनों जिले संवेदनशील घोषित, सीमाओं पर विशेष चौकसी के निर्देश

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

झांसी मंडल मध्य प्रदेश की सीमाओं से सटा हुआ है। जबकि, मध्य प्रदेश में लंपी वायरस का संक्रमण पशुुओं पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। इसे लेकर शासन ने झांसी मंडल को संवेदनशील क्षेत्रों की श्रेणी में डाल दिया है।

विज्ञापन
lumpy Virus All three districts of Jhansi division declared sensitive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंपी वायरस का खतरा अब मंडल के तीनों जनपदों पर भी मंडराने लगा है, जिसके चलते शासन ने मंडल को संवेदनशील घोषित कर दिया है। इस पर कमिश्नर ने दूसरे राज्यों से जुड़ीं जनपदों की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा गो आश्रय स्थलों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


झांसी मंडल मध्य प्रदेश की सीमाओं से सटा हुआ है। जबकि, मध्य प्रदेश में लंपी वायरस का संक्रमण पशुुओं पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। इसे लेकर शासन ने झांसी मंडल को संवेदनशील क्षेत्रों की श्रेणी में डाल दिया है। इसके साथ ही पशुओं को इस बीमारी से बचाने के उपाय भी शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त संजय गोयल ने तीनों जिले के डीएम व एसएसपी को चेक पोस्टों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में पशुओं का आवागमन न होने पाए। इसके अलावा गो आश्रय स्थल में किसी भी पशु में इस बीमारी के लक्षण पाए जाने पर उसे आइसोलेट कर दिया जाए। इसके अलावा बचाव संबंधी अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed