{"_id":"6a13f45e676aff3856095f5f","slug":"lalitpur-the-village-government-s-term-ends-tomorrow-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गांव की सरकार का कल होगा कार्यकाल समाप्त, जनपद में 415 ग्राम पंचायतें, संशय में हैं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गांव की सरकार का कल होगा कार्यकाल समाप्त, जनपद में 415 ग्राम पंचायतें, संशय में हैं ग्राम प्रधान
Mon, 25 May 2026 12:34 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 25 May 2026 12:34 PM IST
सार
जिला प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था लेकिन कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले तक कोई सूचना शासन स्तर से न आने पर प्रधान भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : एआई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव की सरकार का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक शासन से कोई आदेश न आने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रधान और अधिकारी संशय में हैं।
जिले में छह ब्लॉक की 415 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। जिला प्रधान संघ ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा था लेकिन कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले तक कोई सूचना शासन स्तर से न आने पर प्रधान भी असमंजस में हैं। हालांकि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम चौबे ने कहा सोमवार को ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त के संबंध में आदेश आने की संभावना प्रबल है, यदि कोई आदेश नहीं आता है तो सोमवार रात 12 बजे के जनपद की 415 ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। डीपीआरओ कुंवर सिंह ने बताया कि अब तक शासन से किसी भी तरह का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।