{"_id":"6233835a8f9523326441b7ed","slug":"lalitpur-police-arrested-killer-son-accused-killed-father-for-not-giving-money-for-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार: शराब के लिए नहीं दिए थे रुपये, कलयुगी ने मां-बाप की लाठी से की थी पिटाई, बुजुर्ग ने तोड़ दिया था दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार: शराब के लिए नहीं दिए थे रुपये, कलयुगी ने मां-बाप की लाठी से की थी पिटाई, बुजुर्ग ने तोड़ दिया था दम
Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम काली पहाड़ी में 10 दिन पहले शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने पिता की लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। जखौरा पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
जखोरा क्षेत्र के ग्राम कारी पहाड़ी निवासी 74 वर्षीय गेंदालाल 8 मार्च को सुबह करीब 11 बजे जब घर में ही था, तभी उसके बेटे कमलेश ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन पिता में शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया जिस पर कमलेश इतना नाराज हुआ कि उसने लाठियों से अपने पिता को ही मारना पीटना शुरू कर दिया।
यहां तक कि जब उसकी मां उसके पिता को बचाने आई तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी। जिस पर उसकी मां पुलिस से शिकायत करने के लिए 15 किलोमीटर दूर पहुंच गई और जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने उसके सामने ही अपने प्राण त्याग दिए।
विज्ञापन
थाना जखौरा पुलिस ने इस मामले में हत्यारे कमलेश के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस मामले में जखौरा थाना पुलिस ने हत्यारोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय भेज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।