फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lalitpur Police arrested killer son accused killed father for not giving money for liquor

पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार: शराब के लिए नहीं दिए थे रुपये, कलयुगी ने मां-बाप की लाठी से की थी पिटाई, बुजुर्ग ने तोड़ दिया था दम

Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
lalitpur Police arrested killer son accused killed father for not giving money for liquor
फाइल फोटो - फोटो : social media
ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम काली पहाड़ी में 10 दिन पहले शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने पिता की लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। जखौरा पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


जखोरा क्षेत्र के ग्राम कारी पहाड़ी निवासी 74 वर्षीय गेंदालाल 8 मार्च को सुबह करीब 11 बजे जब घर में ही था, तभी उसके बेटे कमलेश ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन पिता में शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया जिस पर कमलेश इतना नाराज हुआ कि उसने लाठियों से अपने पिता को ही मारना पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यहां तक कि जब उसकी मां उसके पिता को बचाने आई तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी। जिस पर उसकी मां पुलिस से शिकायत करने के लिए 15 किलोमीटर दूर पहुंच गई और जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने उसके सामने ही अपने प्राण त्याग दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जखौरा पुलिस ने इस मामले में हत्यारे कमलेश के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस मामले में जखौरा थाना पुलिस ने हत्यारोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय भेज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed