फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lalitpur overall champion in athletics

एथलेटिक्स खेलों में ललितपुर बना ओवरऑल चैंम्पियन

Thu, 24 Oct 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
lalitpur overall champion in athletics
झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में हुई मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो सौ मीटर की रिले रेस में य?
एथलेटिक्स खेलों में ललितपुर बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही मंडलीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया है। इसमें ललितपुर ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि झांसी को दूसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत वर्ग में ललितपुर के राजन सिंह, गजेंद्र, प्रियंका देवी, रोशनी, पूजा कुशवाहा, जालौन के अजीत मोहम्मद, रुद्र प्रताप और अभिषेक यादव ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीते। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
तीन दिवसीय एथलेटिक्स के समापन दिवस बुधवार को भी दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें ललितपुर के खिलाड़ी हावी रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. बीबी त्रिपाठी, उप शिक्षा निदेशक मंशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव व भगवत पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना आवश्यक रहता है। बिना सहभागिता के सफलता प्राप्त नहीं होती है। इससे पहले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य, अजय सिंह, अजय रजक, सुदर्शन शिवहरे, संध्या चतुर्वेदी, दिनकर सक्सेना, कोमल सिंह, सुनीता तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी, इकबाल खनूजा, जेएस भोगल, पूनम मलिक, मुन्नीलाल वर्मा, अखिलेश ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे। संचालन आसमा खान और संजीव त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव ने बताया कि मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले चयनित खिलाड़ी प्रयागराज में एक नवंबर से होने वाली प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

मंडल की क्रीडा समिति का हुआ गठन
झांसी मंडल की क्रीड़ा समिति का गठन हो गया है। इसमें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को अध्यक्ष, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को पदेन उपाध्यक्ष और जीआईसी के व्यायाम शिक्षक अजय सिंह को सदस्य सचिव बनाया गया है। अन्य सदस्यों में झांसी, ललितपुर, जालौन के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य आदि चयनित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed