फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lakhs of rupees were spent on building a platform, carts are standing on the road

Jhansi News: चबूतरा बनाने पर लाखों खर्च सड़क पर खड़े हो रहे ठेले

Wed, 09 Apr 2025 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were spent on building a platform, carts are standing on the road

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणेश चौराहा से अटल चौक जाने वाला मार्ग भी अतिक्रमण की चपेट में है। इसके साथ ही नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च करके सब्जी और फल विक्रेताओं के लिए चबूतरा बनवाया। मगर सड़क पर सब्जी और फल के ठेले खड़े हुए हैं। सड़क पर ठेला आदि खड़े होने से मार्ग संकरा हो जाता है। इससे वाहन रेंगते नजर आते हैं। खरीदार भी अपने वाहन ठेले के आगे खड़े कर लेते हैं। कभी-कभी तो जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसी समस्या के मद्देनजर नगर निगम ने फुटपाथ पर ठेले वालों के लिए चबूतरा बनाकर दिया था। यहां टिन शेड भी लगवाया गया। मगर फल-सब्जी विक्रेता सड़क पर ठेला खड़ा कर व्यापार कर रहे हैं। आगे भी कई लोगों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा जाएगा। जो भी विक्रेता आवंटित स्थान पर दुकान लगाए नहीं मिला, उसका आवंटन निरस्त किया जाएगा। ढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed