फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lahargird drinking water project is not starting

Jhansi News: लहरगिर्द पेयजल परियोजना नहीं हो पा रही शुरू

Fri, 16 Feb 2024 03:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 16 Feb 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Lahargird drinking water project is not starting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लहरगिर्द वार्ड में रहने वाले दो हजार परिवारों को 24 घंटे पानी पहुंचाने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत बनाई जाने वाली लहरगिर्द पेयजल परियोजना का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पेयजल परियोजना के तहत काम करने के लिए जल निगम को कार्यदायी संस्था नहीं मिल रही है। अब जल निगम ने एक बार फिर कार्यदायी संस्था से आवेदन मांगे हैं।

करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का काम करने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। इसके लिए पांच दिसंबर 2023 को निविदा निकाली गई थी, लेकिन किसी भी कार्यदायी संस्था ने काम में रुचि नहीं दिखाई। अब विभाग ने दोबारा आवेदन मांगे हैं। इसमें 20 फरवरी तक कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक री-टेंडरिंग कराई जा रही है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed