फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lagan XI and Heroes XI won the match

Jhansi News: लगान इलेवन और हीरोज इलेवन ने जीता मैच

Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Lagan XI and Heroes XI won the match
झांसी। एसआईसी मैदान पर चल रही मेजर ध्यानचंद क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दाे मैच हुए। इसमें लगान इलेवन और हीरोज इलेवन टीम ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच एसआईसी किंग्स टीम और लगान इलेवन के बीच खेला गया। एसआईसी किंग्स टीम पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लगान इलेवन टीम ने 10 ओवर से पहले ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। लगान इलेवन के देव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच राइजिंग स्टार और हीरोज इलेवन टीम के बीच हुआ। राइजिंग स्टार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 12 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी हीरोज इलेवन टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से मैच जीता। हीरोज इलेवन के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed