फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lack of water was a disaster passengers in trains

पानी न होने से ट्रेनों में यात्रियों का बुरा हाल

Sun, 21 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 Lack of water was a disaster passengers in trains
water crisis jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। विद्युत फाल्ट के कारण रेलवे स्टेशन में जलापूर्ति ठप होने से ट्रेनों में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत पंजाब और कानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को हुई। 
विज्ञापन

पंजाब और कानपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इससे यहां की ट्रेन में पानी की अधिक मांग रहती है। शुक्रवार को पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और कानपुर से आने वाली राप्ती सागर, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस गाड़ियों में पानी उपलब्ध कराने का मैसेज आया। मगर, झांसी में पानी नहीं भरा जा सका। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पानी को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


45 हजार लीटर पानी की जरूरत
स्टेशन पर जिन हाइड्रेंट की मदद से कोचों में पानी भरा जाता है, वह 57 हजार लीटर पानी की टंकी से जुड़े हैं। एक कोच की चार टंकियों को भरने के लिए 18 सौ लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है। इस हिसाब से एक ट्रेन के सभी कोचों को भरने के लिए कम से कम 45 हजार लीटर पानी की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार को सिर्फ प्लेटफार्मों पर पीने के पानी, शौचालय और प्लेटफार्म सफाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया गया। पानी की कमी के कारण ज्यादातर ट्रेनें बिना सफाई के ही रवाना कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed