फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lack of information aadaar card is not making

जानकारी के अभाव में नहीं बन रहे हैं आधार कार्ड

Sat, 27 Jun 2020 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lack of information aadaar card is not making
आधार कार्ड - फोटो : ???? ?????
झांसी। मंडल के तीन प्रधान डाकघर व 39 द्विपदीय डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का कार्य बीस जून से शुरू कर दिया गया है। लेकिन जानकारी के अभाव में कम ही लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। डाकघर की स्थिति यह है कि रोजाना एक या दो लोग ही आधार संबंधी कार्य कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले मंडल के डाकघरों में रोजाना लगभग दो सौ से अधिक नए व चार सौ संशोधन किए जाते थे। जिसके चलते मंडल के डाकघरों में लोगों की भीड़ जमा रहती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन कर दिया गया था। इस दौरान आधार नए आधार कार्ड व संशोधन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन निदेशालय द्वारा डाकघरों में बीस जून से आधार का कार्य शुरू करने का आदेश जारी किया था। जिसके तहत मंडल के तीन प्रधान डाकघर व 39 द्विपदीय डाकघर में आधार कार्य बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन जानकारी का अभाव होने के कारण डाकघरों में रोजाना एक या दो लोग ही पहुंच रहे हैं। प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि बीस जून से मंडल के तीन प्रधान डाकघर व 39 द्विपदीय डाकघरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य को शुरू कर दिया है। किसी भी तरह की समस्या आने पर विभाग के हेल्पलाइन 0510-2471261 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed