फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lack of blood cells... cesarean deliveries are not happening

Jhansi News: रक्तकोष का अभाव... नहीं हो रहे सिजेरियन प्रसव

Sat, 08 Jun 2024 05:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Lack of blood cells... cesarean deliveries are not happening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट और महरौनी में सिजेरियन प्रसव की सुविधा तो कर दी हैं, लेकिन अब तक ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित नहीं हो सकी है। इससे सीएचसी पर प्रतिमाह एक से दो सिजेरियन प्रसव ही हो पा रहे हैं। खून की जरूरत पड़ने की स्थिति में गर्भवतियों को मुख्यालय व अन्य महानगरों में जाना पड़ रहा है।
ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में भी गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन प्रसव की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। तालबेहट सीएचसी पर सुविधाएं बीते वर्ष से चालू कर दी गईं, लेकिन प्रतिमाह इक्का-दुक्का सिजेरियन प्रसव ही किए जा रहे हैं। अब सीएचसी महरौनी पर भी सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। ऑपरेशन थिएटर से लेकर चिकित्सक तक की नियुक्ति कर दी गई है। लेकिन, दोनों ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लड स्टोरेज यूनिट नहीं है। ऐसे में विभाग की तैयारियां अधूरी साबित हो रही हैं। कारण, सिजेरियन प्रसव के दौरान ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर यह उपलब्ध नहीं हो सकेगा। ऐसी स्थिति में मरीज को रेफर करने का एक मात्र विकल्प होगा। इन सीएचसी पर सीमित मात्रा में ही ऑपरेशन से प्रसव किए जा सकेंगे। ---
विज्ञापन

नहीं लग सकीं मशीनें: तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब तीन वर्ष पूर्व ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित करने के लिए मशीनरी उपलब्ध कराई गई थी। फ्रीजर दिए गए थे। साथ में दो कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया था, इनमें एक लैब टेक्नीशियन व एक लैब सहायक है, लेकिन अब तक न तो फ्रीजर स्थापित किए गए और न ही यूनिट चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना के लिए संबंधित अधीक्षक से जानकारी की जाएगी। इसके साथ ही ब्लड स्टोरेज यूनिट को चालू कराया जाएगा।
- डा. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article