फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lac of basic needs in pitambra colony

सालों से पीतांबरा कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Mon, 20 Jan 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
lac of basic needs in pitambra colony
पीतांबरा कॉलोनी में उजड़ा पड़ा पार्क।
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2001 में नगर निगम से जमीन खरीदकर पीतांबरा कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में उच्च आय वर्ग, दुर्बल आय, मध्य आय के लोगों के लिए अलग-अलग साइजों में 261 प्लॉटों को आवंटित किया गया था। आवंटन करते समय जेडीए ने कालोनी वासियों को सड़क, बिजली पानी व पार्क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को देने का वादा किया था। कॉलोनी में लाइटों व सड़कों का निर्माण तो करा दिया गया था व पार्क के लिए जमीन को छोड़ दिया गया था। लेकिन, अब तक पार्क काफी बदहाल स्थिति में है। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को अब तक मुहैया नहीं कराया गया है। जिसका खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, जेडीए द्वारा इस कॉलोनी को नगर निगम को हस्तांतरित करने कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सालों से कॉलोनी में सफाई नहीं होती है। इलाके के लोगों को खुद ही सफाई करना पड़ती है। कचरा भी फेंकने के लिए दूर जाना पड़ता है।
नारायण दास, स्थानीय नागरिक
पांच सालों से कॉलोनी में निवास कर रहे हैं। साफ-सफाई की कोई भी व्यवस्था नहीं होने के कारण इलाके में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है।
राधा खरे, स्थानीय नागरिक
वर्ष 2008 में मकान का निर्माण कराया था। इलाके के लोग सालों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। नलों में सिर्फ आधा घंटा ही पानी आता है।
कृष्ण अवतार सिंह, स्थानीय नागरिक
कॉलोनी में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। जिसके चलते रात होते ही अंधकार हो जाता है। जिससे आने जाने में परेशानी होती है।
राजेंद्र सिंह निरंजन, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed