फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Labourer injured after mud house collapses

Jhansi News: कच्चा मकान गिरने से मजदूर घायल

Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Labourer injured after mud house collapses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। बंगरा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में रह रहा मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।


प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित रामगोपाल नापित निवासी ग्राम मगरवारा ब्लॉक बंगरा ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहकर मजदूरी करता है। 23 अगस्त 2026 को रात्रि में वह घर के अन्दर सो रहा था। इसी दरम्यान अत्यधिक बारिश के कारण उसका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में वह मलबे में दब गया और घायल हो गया। पीड़ित के भतीजे विकास नापित ने बताया कि तत्काल वह लोग पड़ोसियों की मदद से उसके चाचा रामगोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा ले गए। पीड़ित ने बताया कि मकान गिरने से वह बेघर हो गया है। उसके पास खेती योग्य जमीन भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed